फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   86 including 9 principals found absent, BSA deducted salary

Ballia News: 9 प्राधानाध्यापक समेत 86 मिले अनुपस्थित, बीएसए ने काटा वेतन

Tue, 03 Dec 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
86 including 9 principals found absent, BSA deducted salary
बलिया। निरीक्षण में 9 प्राधानाध्यापक समेत 86 सहायक अध्यापक और अन्य अनुपस्थित मिले। बीएसए ने एक दिन का वेतन काटने के साथ जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अनुपस्थित में 36 सहायक अध्यापक, 31 शिक्षामित्र, 09 प्रधानाध्यापक, 10 अनुदेशक व एक चपरासी हैं। इसके अलावा तीन ब्लाॅकों के छह स्कूल भी बंद मिले, जहां के सभी कर्मचारियों के वेतन की कटौती की गई है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों का प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें 86 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय नो वर्क नो पे के आधार पर काटा गया है। साथ ही स्पष्टीकरण सात दिनों के अन्दर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
प्रधानाध्यापक बताएं पहले क्या की कार्रवाई : बीएसए ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि वे स्पष्ट करें कि विद्यालय में बार-बार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में उनके द्वारा पहले क्या कार्यवाही की गई। संबंधित कार्मिक यदि उक्त दिवस पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत अवकाश पर थे तो सूचना रजिस्टर में क्योें नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन


वेतन कटौती सर्विस बुक में होगी दर्ज : बीएसए ने बताया कि संबंधित बीईओ को निर्देशित किया गया है कि नियम के अनुसार अनुपस्थिति तिथि का वेतन/मानदेय कटौती के संबंध में जानकारी मानव संपदा के सर्विस बुक पर अनिवार्य रूप से अंकित करें। ऐसे कार्मिक जो 03 या उससे अधिक बार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तीन ब्लॉकों के छह स्कूल भी मिले बंद, हुई कार्रवाई : बीएसए ने बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज का प्रावि भीखमपुर, नवानगर का प्रावि मरवटिया, रसड़ा का प्रावि कंपोजिट विद्यालय सराय नं.2, प्रावि धक्का, प्रावि प्रधानपुर तथा उप्रावि शाह मुहम्मदपुर स्कूल समय पर बंद पाया गया। विद्यालय का बंद पाया जाना प्रधानाध्यापक और स्टाफ की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed