फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   84 lakhs received for the construction of 700 toilets pending one year ago

एक वर्ष पूर्व के लंबित 700 शौचालयों के निर्माण को मिले 84 लाख

Wed, 16 Feb 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
84 lakhs received for the construction of 700 toilets pending one year ago
बलिया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक होने को देखते हुए लंबित कार्यो को पूरा कराने जोर है। शासन की ओर से वर्ष 20-21 में आवंटित 700 शौचालयों के निर्माण को 84 लाख जारी कर दिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में 11046 शौचालयों का निर्माण धन के अभाव में नहीं हो सका था। वर्ष 2021-22 में सरकार इन शौचालयों का निर्माण को लेकर धनराशि जारी करना शुरु किया। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 2728 शौचालयों के निर्माण को तीन करोड़ 27 लाख 36 हजार की धनराशि जारी की और दूसरी बार में 1100 लाभार्थियों के खाते में 1.32 करोड़ की धनराशि भेजी गई थी और शासन की ओर से शेष बचे लाभार्थियों का ब्योरा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा था। ब्योरा अपलोड होने के बाद शासन की ओर से करीब ढाई माह एक बार फिर 1220 लाभार्थियों के खाते में एक करोड़ 46 लाख 40 हजार की धनराशि भेजी। वर्ष 2020-21 के कुल 5998 लाभार्थी का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज है लेकिन धनाभाव के कारण शौचालयों का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व सरकार पूर्व के लंबित शौचालयों के निर्माण पर जोर दे रही है। 700 लाभार्थियों के खाते में 84 लाख की धनराशि भेजी है। शासन की ओर से इन शौचालयों का निर्माण समय से कराने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

-------------
एक साल पूर्व के लंबित शौचालयों के निर्माण के लिए शासन की ओर से समय-समय पर धनराशि जारी की जा रही है। धनराशि मिल चुके लाभार्थियों के शौचालय निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed