{"_id":"5c15465cbdec2253f44a90ac","slug":"81544898140-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक धरती पर ईश्वर के प्रतिनिधि, उनका करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक धरती पर ईश्वर के प्रतिनिधि, उनका करें सम्मान
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आईएमए बिल्डिंग में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष डॉ. पीके सिंह गहलोत के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि चिकित्सक धरती पर ईश्वर के प्रतिनिधि हैं। चिकित्सकों का हमेशा सम्मान होना चाहिए। जब तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं होंगी, तब तक समाज बेहतर नहीं होगा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जब तक चिकित्सा और शिक्षा घर-घर नहीं पहुंचेगी तब तक देश की तरक़्क़ी नहीं होगी।
सीएमओ डॉ. एसपी राय ने कहा कि पूरे देश में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समाज को एक दिशा देने हेतु बेहतर कार्य कर रहे हैं। चिकित्सक हमेशा रोगी के लिए तत्पर रहता है आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. पीके सिंह गहलोत ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं रोहित कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, अजय राय मुन्ना, औसाफ उर्फ चांद, रघुपति सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, सुनील पांडेय, नरोत्तम बागी, राजू बारी, मोहन सिंह, संतोष तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।