फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया स्टेडियम ने फाइनल में किया प्रवेश

बलिया स्टेडियम ने फाइनल में किया प्रवेश

Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बलिया स्टेडियम ने फाइनल में किया प्रवेश
मनियर। इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता 2018 के छठवें दिन शनिवार को सेमी फाइनल मैच बलिया स्टेडियम व अदरी स्पोर्टिंग क्लब अदरी मऊ के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह का पक्का किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा किक मारकर खेल की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दोनों टीमें हाफ टाइम से पूर्व तक बराबरी पर रही। हाफ टाइम के बाद व मैच समाप्ति होने से मात्र 15 मिनट पहले मऊ के खिलाड़ी खुर्शीद ने एक गोल दागे। तत्पश्चात बलिया के पवन ने एक गोल मारकर फिर मैच को बराबरी कर दिया। ठीक दो मिनट बाद बलिया के टीम के प्रदीप ने एक गोल मारकर टीम को जीत की ओर ले गए। इस तरह से बलिया की टीम 2-1से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार सिंह रिंकु व अध्यक्ष सत्यदेव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं रेफरी की भूमिका में अरविंद सिंह अकेला तथा उद्घोषक की भूमिका में तनवीर अहमद, राजू सिंह, नीरज मिश्रा रहे। इस मौके पर विजय यादव, मदन सिंह सचेस, धनंजय चौहान, सोनू सिंह, उपेंद्र पटेल, पथल सिंह, मार्कंडेय, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed