फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राष्ट्रीय स्तर के संत आएंगे ददरी मेला में

राष्ट्रीय स्तर के संत आएंगे ददरी मेला में

Sat, 10 Nov 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के संत आएंगे ददरी मेला में
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में पहली बार पांच दिसंबर को ददरी मेला के भारतेंदु मंच राष्ट्रीय स्तर का संत समागम होने जा रहा है। उसके लिए विशाल मंच और पंडाल भी बनाए जाएंगे। सभी संत एक साथ मंच पर होंगे। इसके अलावा मेरठ और महाराष्ट्र से भी विद्वान आएंगे, जो मेले में मंत्रोच्चार करेंगे। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि बलिया के संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। संत समागम में महिला और पुरुष के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था किया जाएगा। पांच दिसंबर को सुबह 08 बजे संतों द्वारा गंगा पूजन गंगा तट पर होगा, फिर वहां से संतों की टोली भजन कीर्तन करते हुए भृगु जी मंदिर पहुंचेगी वहा पूजन करने के बाद ददरी मेला के विशाल भारतेंदु मंच पर संतों का पदार्पण होगा। कार्यक्रम के अंत में संतों की विदाई होगी। नपा अध्यक्ष ने बताया कि एक दिन का ही संत समागम होगा। अयोध्या से पधार रहे संतों में स्वामी विद्या भाष्कर जी महाराज, जगतगुरु रघुनाथ देशीक जी, महाराज, राघवाचार्य जी महाराज, स्वामी जनविजय शरण जी महाराज रामदिनेशाचार्य जी महाराज सहित उनके शिष्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed