{"_id":"5bdf42cfbdec22698f4cbe88","slug":"81541358287-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी होने तक चलता रहेगा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी होने तक चलता रहेगा क्रमिक अनशन
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं महाविद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों द्वारा चलाया जा रहा क्रमिक अनशन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा।
एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय द्वारा किये गये शुल्क वृद्धि को वापस करने तथा प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ाने सहित कई अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए विवि प्रशासन को चेतावनी दी। कहा कि सभी समस्याओं के निदान तक यह अनशन चलता रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि विवि के प्रकरण को हम सूबे के सीएम और राज्यपाल तक ले जाएंगे। छात्रों के साथ खिलवाड़ हम बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। इसके पूर्व में भी हम लोगों ने राज्यपाल सहित शासन के आला अफसरों को पत्र लिखा है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चला रहे हैं। सचिव टीएन मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा किये गये शुल्क वृद्धि को वापस के साथ ही महाविद्यालयों के प्रबंधकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। जिले में विश्वविद्यालय खुलने के बाद अभिभावकों को लगा कि उन्हें काफी राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। यहां पर छात्रों और उनके अभिभावकों का मनमाने तरीके से आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अनशन में शिवमंगल सिंह, विश्राम यादव, जावेद अनवर, सूर्यनाथ पांडेय ,अवधेश सिंह ,सतीश सिंह, गोविंद नारायण सिंह, अरबाज खान, इश्तियाक अहमद ,सुधीर पांडेय, राम शब्द मौर्य ,लाल बचन यादव, पिक्कू सिंह, इंद्र प्रताप सिंह ,दीपक सिंह ,मोटी सिंह, मंटू सिंह, राम निवास सिंह, अभय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन