फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जाति बदल कर आवास आवंटित करने के मामले में लीपापोती!

जाति बदल कर आवास आवंटित करने के मामले में लीपापोती!

Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जाति बदल कर आवास आवंटित करने के मामले में लीपापोती!
बलिया। जाति बदल कर आवास देने के मामले की जांच आला अफसरों के आदेश के एक सप्ताह बाद भी शुुरु नहीं हो सकी है। इस मामले में ग्राम पंचायत व ब्लाक स्तरीय अधिकारी अपने आप को फंसता देख मामले की लीपापोती में जुटे हैं।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को लेकर अब तक की गई सभी कवायदें फेल साबित हो रही हैं। कुछ दिनों पहले सांसद आदर्श गांव कुशहर में फर्जीवाड़ा सामने के बाद कार्रवाई करने में तीन माह से अधिक का समय अधिकारियों को लग गया। इतना ही नहीं फर्जीवाड़ा मामले में मुकदमा दर्ज होने के डेढ़ माह बाद प्रधान की गिरफ्तारी भी तब हुई जब गांव में 25 अक्तूबर को सहकारिता व निबंधन आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी की चौपाल में ग्रामीणों इस बाबत शिकायत की। एक सप्ताह पहले दुबहड़ ब्लॉक के घोड़हरा गांव में जाति बदलकर प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने का फर्जीवाड़ा सामने आया। इसका खुलासा होने पर सीडीओ की ओर से मामले जांच श्रम एवं रोजगार (मनरेगा) उपायुक्त यूके पाठक व जिला ग्राम्य विकास संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार को दिया। लेकिन अभी तक जांच शुरु नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो जाति बदलकर आवास आवंटित करने का काम अकेले कोई कर्मचारी नहीं कर सकता है और जांच में ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed