फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   77 new corona positive cases found in Ballia

बलिया में सांसद के पीए समेत 77 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 326 एक्टिव केस 

Wed, 22 Jul 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 22 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
77 new corona positive cases found in Ballia
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में 77 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के पीए भी शामिल हैं। कुल मरीजों की संख्या 852 हो गई है। अब तक कुल 771 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 492 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन

77 new corona positive cases found in Ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कुल एक्टिव केस 326 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। जिले के निवासी और गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 915 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed