{"_id":"61eaed9df4d54147f009fecb","slug":"75-percent-girls-in-33-gold-models-ballia-news-vns6348082121","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 गोल्ड मोडलिस्ट में 75 फीसदी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 गोल्ड मोडलिस्ट में 75 फीसदी छात्राएं
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होगा। इसमें विभिन्न विषयों में अव्वल आने वाले कुल 33 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसमें आठ छात्र और 25 छात्राएं हैं। दीक्षांत समारोह में कुल 22621 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी। इसमें स्नातक के 7851 छात्र और 9148 छात्राओं संग कुल 16999 और परास्नातक में 2307 छात्र और 3315 छात्राओं सहित कुल 5622 विद्यार्थी शामिल हैं। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक छात्र को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में पत्रकारों को बताया कि कि गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या यह साबित करता है कि जनपद में लड़कियां मेहनत कर रही हैं। यह यहां के छात्र और छात्रा दोनों के लिए प्रेरणादायी है। वर्तमान में जनपद में 14 संकुल बनाए गए। एक संकुल में 10 से 12 महाविद्यालयों को रखकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। महाविद्यालयों को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक करने को कहा गया है। उसकी रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश हैं। विवि की ओर से अरविंद नेत्र पांडेय इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के किए वादे के मुताबिक नए कोर्स भी विश्वविद्यालय में शुरू हुए। बीएससी कृषि व एमएससी हॉर्टिकल्चर की क्लास चल रही है। मैथ और फिजिक्स की ऑनलाइन क्लास तो चल रही है, लेकिन पहली फरवरी से कैम्पस में भी क्लास शुरु हो जाएगी। पीजी डिप्लोमा के सभी विषयों के अध्यापक नियुक्त कर दिए गए हैं। निर्माण की बात की जाए तो यूपीपीसीएल द्वारा हॉस्टल बनाया जा रहा है। भवन निर्माण समिति के सहयोग से मानक के अनुरूप कार्य कराने पर हमारा पूरा जोर है।
विज्ञापन
इन्हें मिलेगा गोल्ड
बीए-अनुप्रिया चौहान, बीकॉम-अंशिका सिंह, बीएससी-साक्षी बरनवाल, बीएससी कृषि-प्रज्ञा, बीएड-जय गुप्ता, बीपीएड-अनुज प्रताप सिंह, एलएलबी-दीक्षा सिंह, एमए हिंदी-अंकिता उपाध्याय, एमए संस्कृत-अमृता तिवारी, एमए अंग्रेजी-आकांक्षा कुमारी गिरि, एमए प्राचीन इतिहास-नीतू यादव, एमए मध्यकालीन इतिहास-नंदनी सिंह, एमए उर्दू-फिजा अब्दुल्लाह, एमए भूगोल-निशा सिंह, एमए अर्थशास्त्र-ज्योति गुप्ता, एमए समाजशास्त्र-मनीष कुमार सिंह, एमएन राजनीति विज्ञान-अल्का कुमारी, एमए मनोविज्ञान-गोल्डी बरनवाल, एमए शिक्षा शास्त्र- कविता गुप्ता, एमए शिक्षा शास्त्र-प्रिया, एमकॉम-प्रियांशु गुप्ता, एमएड-स्तुति श्रीवास्तव, एमएससी गणित- मोहित तिवारी, एमएससी रसायन-सारा सिंह, एमएसएसी वनस्पति-अवंतिका सिंह, एमएससी जंतु-जया गुप्ता, एमए गृह-जूही पाठक, एमए गृह-वसुंधरा, एमए रक्षा-प्रदीप कुमार सिंह, एमएससी जैव प्राद्योगिकी-जीशान अफसर, एमएससी कृषि अर्थ- अन्नू सिंह, एमएससी कृषि रसायन-कृष्ण सिंह, एमएससी कृषि अनुवांशिकी-रवि प्रकाश, क्रीड़ा-आरिफ अली।