फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   72nd Establishment Day of Commerce Tax celebrated

वाणिज्य कर का मनाया गया 72वां स्थापना दिवस

Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
72nd Establishment Day of Commerce Tax celebrated
स्‍थानीय होटल में वाणिज्य कर विभाग के 72वें स्थापना दिवस समारोह का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते - फोटो : BALLIA
बलिया। वाणिज्य कर विभाग का 72वां स्थापना दिवस नगर के एक होटल में बुधवार को मनाया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात विभाग के इतिहास का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि विभाग द्वारा माह दिसंबर तक 107 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के साथ ही बकाया वसूली में आर-3/27 का मिलान कर करीब 10 करोड़ बकाया में कमी की गई। इस अवसर पर जनपद में राजस्व संग्रह में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजित विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा असिस्टेंट कमिश्नर रविंद्र कुमार, विवेक कुमार, दिलीप कुमार प्रियदर्शी, चंद्रप्रकाश एवं सुरेश प्रसाद, जेपी पांडेय के साथ ही संजीव कुमार राय, उत्तम चंद गुप्ता, श्रीरामसकल राम आदि कर्मचारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता, संजीव कुमार डम्पू, प्रदीप श्रीवास्तव, सुनील सिंह, बीएन पांडेय, रामगोपाल अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, गुलाबचंद राम, अजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार अग्रवाल, विकास कुमार, जनक कुमार पांडेय एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed