फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अखिलेश और माया के चुनावी सभा की सफलता को लेकर हुई बैठक

अखिलेश और माया के चुनावी सभा की सफलता को लेकर हुई बैठक

Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश और माया के चुनावी सभा की सफलता को लेकर हुई बैठक
बेल्थरारोड। सपा-बसपा गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को जायसवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें 14 मई को बसपा प्रमुख मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की होने वाली चुनावी सभा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने गठबंधन कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। उन्होंने गठबंधन नेताओं की सभा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। प्रत्याशी आरएस कुशवाहा ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। सर्वसम्मति तय हुआ कि चुनावी सभा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए आमजन से संपर्क किया जाएगा। बसपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण राजभर और सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि चुनावी सभा में लोगों की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी के लिए ग्रामों में व्यापक रूप से जनसंपर्क किया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना भाई, संतोष कुमार, विनोद सेहरा, शैलेंद्र महाराज, जमील अंसारी, विक्रमा मौर्य, ओम प्रकाश भारती, भोलाराम, चंद्रभान राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed