फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भ्रूण हत्या बंद कर बेटियों को करे शिक्षित: पूनम

भ्रूण हत्या बंद कर बेटियों को करे शिक्षित: पूनम

Thu, 10 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण हत्या बंद कर बेटियों को करे शिक्षित: पूनम
रसड़ा। गांधी पार्क के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को कानून की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने असहायों एवं प्राकृतिक आपदा पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपस में सुलह समझौता कर बड़े विवाद से बचा जा सकता है। राज्य विधिक प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने घरेलू हिंसा सहित आदि कानूनी विषयों के बीच की चर्चा करते हुए कहा कि गरीबों, महिलाओं , असहायों के लिए नि:शुल्क विधिक परामर्श दिए जाने की व्यवस्था है। पुलिस सहित किसी भी विभाग में न्याय नहीं मिलता है तो विधि प्राधिकरण सचिव के पास अपना शिकायती पत्र दे सकते हैं। कमजोर लोग चाहे तो अपना नाम भी गुप्त रख सकते हैं। महिलाओं के उत्थान पर चर्चा करते हुऐ भ्रूण हत्या बंद कर बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं, क्योंकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, डॉ. रामानुज मिश्रा, राजकुमार गुप्ता उर्फ रिंकू, अविनाश जायसवाल, विनोद शर्मा, गोपाल जी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन श्याम कृष्ण गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed