फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय

नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय

Tue, 08 Jan 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय
बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधानों की गोष्ठी का आयोजन चिलकहर ब्लॉक पर किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन एलडीएम दिनेश कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें नव प्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एलडीएम ने कहा कि गोष्ठी के माध्यम से नवप्रवर्तकों को समाज के सामने आसानी से लाया जा सकता है। ग्राम स्तर पर ही जुगाड़ का नाम देकर अच्छे से अच्छे आविष्कार को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है तथा उन्हें प्रोत्साहन देने की जगह खुराफात या जुगाड़ का नाम देकर हतोत्साहित कर दिया जाता है। जिसकी वजह से एक अच्छे नवप्रवर्तक को समाज के समक्ष आने का मौका नहीं मिल पाता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के माध्यम से होनहार व रचनात्मक आविष्कारकों को समाज के सामने लाना है। तभी कार्यक्रम का उद्देश्य सफल होगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। एडीओ अनिल कुमार चौरसिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के सहयोग से नव प्रवर्तकों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। जिससे वे अपने सपनों को साकार कर आगे बढ़ सकेंगे। नाबार्ड के डीडीएम अखिलेश कुमार झा ने बताया कि आज की गोष्ठी के द्वारा गांव स्तर पर नवप्रवर्तनों की खोज करना है। बताया कि अगले चरण में ऐसे नये-नये खोजों या खोजकर्ताओं की एक जिला स्तर पर प्रदर्शनी भी लगेगी। जिसके माध्यम से ये लोग अपने लिए एक सुनहरा मौका पा सकेगें। इस मौके पर सच्चिदानन्द चौरसिया, श्रीपति राजभर, शिवजी प्रसाद, राजनारायण सिंह, भोलानाथ यादव, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed