फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगवां की टीम का शील्ड पर कब्जा

नगवां की टीम का शील्ड पर कब्जा

Wed, 14 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नगवां की टीम का शील्ड पर कब्जा
दुबहर। आदि शक्ति कर्मठ क्लब नगवां की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार की देर शाम रामनगर बैरिया की टीम नें नगवां टीम को 87 अंक से हरा कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में बेदुआ ,रजौली चन्द्रपुरा सहित कुल 10 टीमों ने भाग लिया। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तानों को मुख्य अतिथि विमल पाठक एवं क्लब के संरक्षक पूर्व प्रधान भुवनेश्वर पासवान ने संयुक्त रुप से शील्ड व कप प्रदान किया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों में ड्रेस का वितरण कर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी लव कुश को पुरस्कार से सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में संजय पासवान ,और बब्लू अंसारी तथा उदघोषक राजा पांडेय रहे। क्लब के अध्यक्ष संजय पासवान ने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर अनिल पाठक, लल्लू पाठक, सुरज पासवान, रजनिकांत पांडेय ,सैनिक कुमार, अनिल वर्मा, विनोद पासवान, अजित यादव, अमलेश्वर पांडेय, बच्चा लाल गुप्त, आनंद चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed