{"_id":"5a68cc2e4f1c1b8c268b63e7","slug":"71516817454-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अव्वल छात्रों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अव्वल छात्रों को किया गया सम्मानित
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। हरि ओम बाल संघ कमेटी बबुरानी हल्दी के तत्वावधान में पिछले साल की भांति इस बर्ष भी ग्रामीण गौरव जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चंद कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि परिवारों का विघटन समाज के लिए चिंता का मुख्य विषय है, जो गिरती शिक्षा का स्तर बताने के लिए काफी है। विश्व के टाप टेन विश्वविद्यालयों में भारत का एक भी विश्वविद्यालय नहीं है यह चिंतन करने योग्य है। अंत में बबुरानी स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में 23 जनवरी को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आए विजेताओं को मुख्य अतिथि ने शील्ड, मेडल, दीवाल घड़ी आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं 200 सर्वश्रेष्ठ बच्चों को संत्वना पुरस्कार के रूप में सामान्य ज्ञान की किताबें भेंट किया गया। इस मौके पर अजीत मिश्रा, रविप्रकाश सिंह, दिनेश राय मुन्ना, कुणाल सिंह, दिलीप गुप्त, नंदकुमार, अमित कुमार, सोनू गुप्ता, शिवजी पासवान, श्रवण पटेल, हीरामन आदि मौजूद रहे।