फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   67 schools in Ballia will receive books from MP funds.

Ballia News: सांसद निधि से बलिया के 67 स्कूलों को मिलेंगी पुस्तकें

Sun, 26 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
67 schools in Ballia will receive books from MP funds.
इंदरपुर। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के स्कूलों, महाविद्यालयों और पुस्तकालयों को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने 6 मई 2025 को जारी पत्र के माध्यम से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा पुस्तकों की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत, प्रत्येक विद्यालय को एक लाख रुपये मूल्य की हिंदी साहित्य की श्रेष्ठ पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। इन पुस्तकों के चयन के लिए नई दिल्ली स्थित वाणी प्रकाशन को चयनित किया गया है।
पत्र के साथ संलग्न सूची में जनपद बलिया के कुल 67 माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। जिन विद्यालयों को पुस्तकें मिलनी हैं, उनमें बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के 22, बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के 14 और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के 31 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने सभी 67 विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उन्हें निर्धारित प्रारूप में ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के साथ एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed