फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   66.75 Voting in the election of the first phase

पहले चरण के चुनाव में 66.75 वोटिंग

Sat, 28 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 28 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
66.75 Voting in the election of the first phase
जिले में ग्राम पंचायत के प्रथम चरण का चुनाव चार विकास खंडों रसड़ा, सीयर, नगरा और चिलकहर में छिटपुट घटनाओं के साथ शनिवार संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 66.75 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन



पहले चरण के चुनाव में 332 प्रधानों के 1961 प्रत्याशियों और चार हजार एक सौ चौरानवे सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हो गया। मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर खामियां मिलीं।
विज्ञापन



जिले के रसड़ा, चिलकहर, नगरा और सीयर ब्लाॅक में प्रथम चरण का ग्राम पंचायत चुनाव शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर मतदाताओं का कतार जो सुबह में शुरू हुआ, वह शाम पांच बजे समाप्त हुआ। मतदान के दौरान कई जगह स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह छिटपुट घटनाओं के बीच शाम तक मतदाताओं ने कंट्रोल रूम के मुताबिक 66.75 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। रसड़ा में 66.75, सीयर में 62.5, नगरा में 73.62 और चिलकहर में 63.5 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। चुनाव के दौरान एसपी अनीस अहमद अंसारी और डीएम शरद कुमार सिंह बूथों का निरीक्षण करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed