{"_id":"e66db636214ba78aed36293604814a73","slug":"65-of-voters-were-choosing-houses-staple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65% वोटर घरों से निकले चुनने प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65% वोटर घरों से निकले चुनने प्रधान
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान शनिवार को विकास खंड सोहांव, हनुमानगंज, गड़वार और दुबहर में छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच सायंकाल पांच बजे खत्म हो गया। शनिवार को कुल 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद तृतीय चरण में 241 प्रधान पद के लिए 2160 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया।
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए दिनभर जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, पुलिस कप्तान अनीस अहमद के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट चक्रमण करते रहे। चुनाव पर नजर रखने के लिए प्रेक्षक के साथ भी मोबाइल टीमें चक्रमण करती रहीं। इस दौरान अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के सिपाही पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
जिले के सोहांव, गड़वार, हनुमानगंज और दुबहर विकास खंड में तृतीय चरण का पंचायत चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्ण कराया गया। शनिवार की सुबह मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाता पहुंच कर कतारबद्ध हो गए। बूथों पर लगी कतार देर शाम तक टूटने का नाम नहीं लिया। मतदान के दौरान कई स्थानों पर स्थिति बिगड़ने की संभावना पर पुलिस ने अव्यवस्था फैलाने के प्रयास में लगे लोगों को या तो मतदान स्थल से खदेड़ दिया या फिर उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। कहीं-कहीं तो जरूरत पड़ने पर हल्की लाठियां भी भांजी।
विज्ञापन
पुलिस की सतर्कता से फर्जी मतदान करने वाले बूथों तक नहीं पहुंच सके। इस प्रकार छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकास खंड सोहांव में 62 फीसदी, गड़वार में 67 फीसदी, हनुमानगंज में 66 फीसदी और दुबहर में 65 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए। जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के अलावे सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस की मोबाइल टीमें चक्रमण करती रही।