फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आजम खां का पुतला फूंक कर जताया विरोध

आजम खां का पुतला फूंक कर जताया विरोध

Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आजम खां का पुतला फूंक कर जताया विरोध
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां द्वारा महिलाओं के अपमान में अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम रोड चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि इस तरह के गलत बयानी पर हिंदू समाज के लोग कभी बख्शेंगे नहीं। चाहे वह किसी के दल का बड़ा नेता ही क्यों न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां द्वारा एक महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद ही शर्मनाक है। जो भारतीय संस्कृति और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। जिला संयोजक संदीप पांडेय ने कहा कि एक ओर भारत वर्ष में आधे आबादी के लिए देश सजगता से कार्य कर रहा है। विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आजम खां जैसे नेता महिलाओं का अपमान कर रहा है। नगर मंत्री शिवम मिश्र ने कहा कि 17 साल लगे, 17 दिन में पहचान गया। यह घोर निंदनीय है। इस मौके पर राकेश गुप्त, आनंद सिंह चंद्रवंशी, विनोद यादव, सोनू सिंह, मनीष जायसवाल, सुजीत तिवारी, प्रीतम चौरसिया, अभिनव सिंह, नंदकिशोर यादव, अभिषेक गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed