फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट किया प्रदर्शन

प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट किया प्रदर्शन

Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट किया प्रदर्शन
बलिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महामंत्री नीरज सिंह गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश में नौजवान, व्यापारी, मजदूर, अल्पसंख्यक तथा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन इसे समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल को सौंपा।
विज्ञापन

नीरज सिंह गुड्डूू ने कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए जिससे किसान अपने फसल का मूल्य खुद तय कर सके। पिछड़ों की जाति आधारित जनगणना कराकर उनके हकों की लूट को रोका जाए। कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार तथा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई तत्काल बंद किया जाए। शिक्षामित्रों के लिए भारत सरकार कानून बनाकर उनका समायोजन करें। गरीबी हटाओ, रोजगार दिलाओ तथा दवाई और पढ़ाई मुफ्त करने की मांग की। आर्थिक समानता की मांग करते हुए उन्होंने तेल नीति में संशोधन करने की मांग की है। वहीं कर्मचारियों तथा शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने की मांग की। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में बैंकों की धांधली रोकने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव परमात्मानंद तिवारी, मोहम्मद रब्बानी, दिनेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed