फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार: डॉ. अर्चना

आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार: डॉ. अर्चना

Sun, 16 Dec 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार: डॉ. अर्चना
दुबहर। महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत रविवार को नगवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर महिला शक्ति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की समस्याओं के निदान तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। डॉ. अर्चना दुबे ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग द्वारा 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान की ब्लॉक प्रभारी डॉ. अर्चना दुबे ने कहा कि महिलाएं आज के समय में जागरूक होकर अपनी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। आज भी ग्रामीण महिलाएं लोक लज्जा के भय से अपनी इच्छा और प्रतिभा को दबाकर बैठी रह जाती हैं और कुंठा का शिकार हो रही हैं। कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है। समाजसेवी संध्या पांडेय ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत ब्लाक के प्रत्येक गांवों में 11 सदस्यीय सशक्तीकरण की टीम जागरूक करने का भागीरथी प्रयास कर रही है। टीम की सदस्य एवं बाल विकास परियोजना सहायक नीलम राय ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने तथा उनके आगे बढ़ाने के साथ ही सरकारी लाभ देने की दिशा में आंगनबाड़ी विभाग एक महत्वपूर्ण कड़ी निभाता है। कार्यक्रम में नगवा के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उपस्थित बच्चों एवं महिलाओं में पोषाहार का वितरण भी किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मंजू श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, नेहा भारती, सुनीता पांडेय, अभय शंकर तिवारी, बब्बन विद्यार्थी, वंदना पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed