{"_id":"5bddd4cbbdec2269602c54d3","slug":"61541264587-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा (बलिया)। बस्ती में गाड़े गए विद्युत पोल तोड़े जाने के विरोध में खनवर गांव के चौहान बस्ती के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश सिंह विक्की के नेतृत्व में नगरा गड़वार मार्ग के खनवर मोड़ पर जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने जामकर्ताओं को काफी समझाया, लेकिन वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम के दौरान ग्रामीण बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।
ग्रामीणों ने मेन रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर यातायात अवरुद्ध कर दिया था। सुबह से शुरु जाम ढाई घंटे तक चला। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह व उपजिलाधिकारी रसड़ा ज्ञानप्रकाश यादव ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बताया जाता है कि खनवर गांव के चौहान बस्ती में दीनदयाल विद्युत योजना के तहत पोल गाड़े जा रहे हैं। इस बस्ती में लगभग चार दर्जन पोल गाड़े गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक भाजपा नेता के इशारे पर ट्रैक्टर से रात में पोल तोड़वा दिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस मौके पर बब्लू चौहान, राजेश चौहान, कौशल्या देवी, रीता, कस्तूरनी, शिवलाल चौहान आदि रहे।