फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छिटपुट घटनाओं के बीच जिलेभर में रहा बंद का असर

छिटपुट घटनाओं के बीच जिलेभर में रहा बंद का असर

Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
छिटपुट घटनाओं के बीच जिलेभर में रहा बंद का असर
बलिया। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की ओर से गुरुवार को भारत बंद के आह्वान का जिले में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बा व ग्रामीण अंचलों तक बंद का असर रहा। बंद समर्थकों ने रोडवेज बस डिपो के काउंटर की जाली तोड़ दी। कई जगहों पर सरकारी बसों की हवा निकाल दी। चिलकहर में जाम को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाब में बंद समर्थकों ने पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। उधर, बैरिया के बीबी टोला में बंद समर्थकों पर पत्थरबाजी की गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही बाजार में दुकानें बंद रहीं और बंद समर्थकों का जत्था रुक-रुक कर चक्रमण करता रहा। हालांकि बंद समर्थकों के जुलूस के पीछे-पीछे पुलिस की गाड़ियां भी चल रही थीं लेकिन इसके बावजूद बंद समर्थकों ने रोडवेज बस डिपो पर पहुंचकर काउंटर की जाली तोड़ दी। बंदी को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया गया और रोडवेज स्टैंड पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बंद समर्थकों ने नगर के शहीद पार्क, चौक रोड, स्टेशन-मालगोदाम रोड आदि स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर कचहरी को बंद करा दिया और न्यायिक कार्य से विरत रह कर ओवरब्रिज पर चक्काजाम किया। शहर के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखी और पेट्रोल व कई निजी स्कूल भी बंद रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण इलाकों व कस्बों में बंद का व्यापक असर रहा। चिलकहर में बंद समर्थकों ने चक्का जाम किया और सिर मुड़वा कर विरोध जताया। जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की। इसके बाद बंद समर्थकों ने भी जवाब में पत्थरबाजी कर पुलिस के गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरिया के बीबी टोला में भी बंद के दौरान ईंट पत्थर चलने से तीन लोग घायल हो गए। बंद समर्थकों ने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा के तहसील मोड़ पर बंद समर्थकों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कस्बा में बंद के समर्थन में अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। रानीगंज बाजार में चौक पर रास्ता जाम था। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बाढ़ राहत सामग्री ले जा रहे प्रशासनिक अधिकारियों को बंद समर्थकों ने नहीं जाने दिया लिहाजा उन्हेें रास्ता बदल कर जाना पड़ा। रसड़ा में अधिकांश दुकाने बंद रहीं और बाइक जुलूस निकालकर पत्रक सौंपा गया। बेरूवारबारी मे युवाओं ने चक्का जाम किया। मनियर कस्बें में नगर में भ्रमण कर दुकाने बंद कराने के बाद प्रदर्शन किया। बांसडीह कस्बे के कचहरी चौराहे पर बाजार बंद कराने के बाद सरकार के विरोध में युवाओं ने नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। सिकन्दरपुर कस्बे में बंद समर्थकों ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में कस्बे में पैदल मार्च निकाला और एक्ट मे संशोधन की मांग की। वहीं तहसील में अधिवक्ताओं ने उक्त एक्ट का विरोध करते हुये जमकर नारेबाजी की। सुखपुरा में बंद समर्थकों की ओर से दुकानों को बंद कराया गया। निजी विद्यालय भी बंद रहे, जो खुले थे उनमें भी समय से पहले छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed