फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांसद को पत्रक सौंप सम्मानजनक मानदेय देने की मांग

सांसद को पत्रक सौंप सम्मानजनक मानदेय देने की मांग

Mon, 01 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांसद को पत्रक सौंप सम्मानजनक मानदेय देने की मांग
शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को पत्रक सौंप सम्मानजनक मानदेय व 62 वर्ष की सेवा करने की मांग की है। सांसद को दिए पत्रक के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि प्रदेश में करीब एक लाख 70 हजार शिक्षामित्र वर्षों से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। कहा कि योजना की शुरूआत में शिक्षामित्रों का मानदेय सहायक अध्यापकों के वेतन के आधा निर्धारित किया गया था, लेकिन अन्य सरकार इसपर ध्यान नहीं दिया । शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय और सेवा अवधि बढ़ाकर 62 वर्ष कर करने की मांग की। इस दौरान शिवजी गुप्ता, सतेंद्र कुमार मौर्य, रमेश पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार, पृथ्वीनाथ मौर्य, विनोद कुमार चौबे, सुबेक सिंह, अनिल यादव, आनन्द सिंह, माधुरी सिंह, अखिलेश दुबे, अखिलेश पाण्डेय, मनीष सिंह आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed