फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60004 cases resolved, recovery of Rs 29.62 crore

Ballia News: 60004 मामले निस्तारित, 29.62 करोड़ की वसूली

Sat, 09 Dec 2023 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
60004 cases resolved, recovery of Rs 29.62 crore
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार द्वारा किया गया। इसमें सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद आदि के कुल 60004 वाद निस्तारित किए गए। कुल समझौता धनराशि 366527629.76 (छत्तीस करोड़ पैंसठ लाख सताइस हजार छह सौ उन्तीस रुपये छिहत्तर पैसे) के सापेक्ष मौके पर ही कुल धनराशि 296203443 (उन्तीस करोड़ बासठ लाख तीन हजार चार सौ तैंतालीस रुपये) की वसूली की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार ने आर्बिट्रेशन के दो, अपर जनपद न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने फौजदारी के तीन, 3- विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) प्रथम कांत ने फौजदारी के तीन, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) महेश चंद्र वर्मा ने विद्युत अधिनियम के 43, फौजदारी के एक व सिविल के मामले का निस्तारण किया। इसके अलावा अपर जनपद न्यायाधीश नीलम ढाका ने फौजदारी के दो, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी राहुल दुबे ने फौजदारी के दो, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संजय कुमार गौड़ ने सिविल के तीन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव ने फौजदारी 7326, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सर्वेश कुमार मिश्रा ने सिविल के 18 वाद, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तपस्या त्रिपाठी ने फौजदारी के 2348, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता कुमार ने फौजदारी के 2018, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/ एफटीसी.विराट मणि त्रिपाठी ने फौजदारी के 2090, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पूर्वी अवनीश कुमार ने सिविल के 19, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने फौजदारी के 1826 व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा ने फौजदारी के 967 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


















इसके अलावा श्रद्धा तिवारी अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश ने वैवाहिक के 16, प्रमोद कुमार त्यागी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने मोटर क्लेम के 21, राम बिलास प्रसाद अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत द्वारा सात मामलों का निस्तारण किया गया। इसी तरह राजस्व विभाग द्वारा 14506, नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा 32, उपभोक्ता फोरम द्वारा छह, बैंक द्वारा 655, दूर संचार विभाग द्वारा 13, विद्युत विभाग द्वारा 27860, महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा 176, महिला थाना द्वारा सात मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed