{"_id":"61ed96ef07e6cf1f4324afba","slug":"5820-candidates-left-the-uptet-exam-in-the-district-ballia-news-vns6351285135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 5820 अभ्यार्थियों ने छोड़ी यूपीटीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 5820 अभ्यार्थियों ने छोड़ी यूपीटीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 जिले में 42 केंद्रों पर हुई। 40780 परीक्षार्थी दोनों पालियों में पंजीकृत रहे। इसमें 34960 परीक्षार्थियों ने ही पेपर दिया। जबकि करीब 5820 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए हर गतिविधि पर सीसीटीवी से नजर रखी गई। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस का पहरा सख्त रहा। बारिश की वजह से कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे। जिन्हें मौका न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। पेपर छूटने पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती दिखी। जाम से वाहन सवारों व परीक्षार्थी जूझे। रोडवेज बस से उनका सफर शासन के आदेशानुसार नि:शुल्क रहा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों का मुआयना किया।
सुबह की पाली में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 10 से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। तड़के कुछ देर हुई बूंदाबांदी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ी। नगर के राजकीय इंटर कालेज में बने केंद्र पर कुछ परीक्षार्थी के देर से पहुंचने पर उन्हें गेट पर रोक दिया गया। उन्होंने लेट होने का कारण बताया, लेकिन नियम सख्त होने के कारण ड्यूटी पर तैनात शिक्षक कुछ न कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली में 42 केंद्रों पर 25134 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 21667 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शाम की पाली में 26 केंद्रों पर परीक्षा हुई , जिसमें 15646 अभ्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 13293 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पाली में आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग करने पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले सचल दलों ने तलाशी के बाद प्रवेश दिया। चार जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। 5820 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थिति दर्ज कराई है।
-----
परीक्षा छूटने पर लड़खड़ाया यातायात
शाम पाली की परीक्षा छूटने पर केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों की भीड़ रोड पर होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस को यातायात सामान्य करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर, रोडवेज बस रूट के तहत न मिलने पर परीक्षार्थी डिपो के इर्दगिर्द परेशान नजर आए। वहीं जाम की स्थिति टीडी कालेज चौराहा, कुवरं सिंह चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन और सतीश चंद्र कालेज चौराहा के अलावा गड़वार रोड तिराहा पर जाम की स्थिती रही।इसके अलावा मऊ और देवरिया की ओर बसों के न जाने पर कुछ परीक्षार्थियों ने डिपो पर हंगामा किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने परीक्षार्थियों को समझाकर कर शांत किया।
विज्ञापन
----
परीक्षा से वंचित हुए अभ्यार्थी
टीईटी की परीक्षा देने राजकीय इंटर कालेज, बलिया में आए एक दर्जन से अधिक परीक्षार्थी विलंब के कारण परीक्षा से वंचित हो गए। हालांकि परीक्षार्थियों ने केंद्र प्रशासन पर समय से पहले गेट बंद करने का लगाया आरोप। हाथों में प्रवेश पत्र लिए ये परीक्षार्थी प्रदर्शन करते नजर आए। परीक्षार्थी स्वेता सिंह का कहना था कि वो समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई थी, लेकिन कालेज का गेट समय से पहले ही बंद कर दिया गया था और उनको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।----
करीब आठ सौ अभ्याथियों ने की निशुल्क यात्रा
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बलिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जनवरी से टीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रों से बलिया डिपो की बसों द्वारा परीक्षा केन्द्रों तक मुफ्त यात्रा कराया गया। 22 जनवरी को विभिन्न जनपदों से 306 परीक्षार्थी तथा 23 जनवरी को लगभग 500 परीक्षार्थी यात्रा किए। उन्हें पुन: उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है।
---
बोले अभ्यर्थी---
पेपर आसान और सहज था। इससे परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं हुई।सभी को मायूस होना पड़ा है। मैं सुबह सात बजे ही घर से निकल गया था।
-रोहित सिंह, एकौनी।
------------
इस बार की परीक्षा का प्रश्न पत्र पूर्व की तरह ही सहज और आस था। हालांकि गिझित के कुछ सवाल जरुर उलझाने वाले रहे।
-अभिषेक कुमार सिंह, वैना।
-----परीक्षा की तैयारी अच्छे से की थी। इस लिए पेपर साल्व करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। सुकून इस बात का है कि इस बार परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
-वंदना, गुरवां।
----
परीक्षा में रिजनिंग के कुछ सवाल जरुर उलझन पैदा करने वाले रहे, लेकिन परीक्षा होना राहत भरी बात है।
-नेहा शर्मा, हरपुर।
---------
परीक्षा का पेपर देखकर काफी खुश था। पूरा भरोसा है कि परीक्षा पास कर लूंगा। प्रश्न पत्र में सभी सवाल सहज और आसान थे।
-सुनैना गुप्ता, शास्त्री नगर।
-----
प्रशासन की मुस्तैदी से इस बार परीक्षा संपन्न हो गई। यह बड़ी बात है, जहां तक सवाल प्रश्नों का तो पूर्व की तरह ही इस बार भी सवाल पूछे गए थे।
-अभिजीत यादव, बहदुरा।