फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कर्ज माफी के लिए किसानों को शिकायत करने का मिला मौका

कर्ज माफी के लिए किसानों को शिकायत करने का मिला मौका

Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी के लिए किसानों को शिकायत करने का मिला मौका
बलिया। ऋण मोचन योजना के तहत पात्र होने के बावजूद कर्ज माफी से वंचित किसानों को सरकार ने शिकायत करने का एक और मौका दिया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान 21 जनवरी तक उनके कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर कागजात जमा कर सकते हैं। इसके बाद शिकायतों का परीक्षण कर कर्जमाफी की कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये तक का किसानों का कर्ज माफ करने का एलान किया था। इसके तहत 15 अप्रैल 18 तक ऑनलाइन ऋण मोचन योजना के तहत जिले के कुल 76 हजार 726 किसानों का चयन किया गया था। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया शुरु हुई। इस योजना के लिए जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया और सत्यापन की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी गई। बैंकों की ओर से उपलब्ध कराए गए रिकार्ड व राजस्व विभाग के अधिकारियों के सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को इस योजना का लाभ दिया गया। जनपद में अलग-अलग चरणों में अब तक 50 हजार से अधिक किसानों के कर्ज माफ किए जा चुके हैं। लेकिन कई किसान किसी न किसी कारण से लाभ से वंचित हो गए। इसे देखते हुए सरकार की ओर से योजना के लाभ से वंचित किसानों को एक बार फिर शिकायत करने का अवसर दिया है। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो संबंधित किसान 21 जनवरी तक शिकायत कर सकते हैं। बताया कि इसके लिए उनके कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जहां से किसान फार्म प्राप्त कर उसे भरकर अन्य दस्तावेजों के साथ जमा कर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed