{"_id":"5bd8a1a8bdec2269317c9169","slug":"51540923816-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। टीडी कालजे छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी सुमंत कुमार यादव ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग की कि टीडी कालेज के प्राचार्य की निष्पक्षता को भी संज्ञान में लिया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान छात्र ने पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में हुए छात्रसंघ चुनाव में हुए कुछ विवादित घटनाक्रम का जिक्र भी जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में किया।
ज्ञापन में सुमंत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में समर्थन को रिझाने के क्रम में लाल, हरा और नीला रंग का संयुक्त रूप से झंडा बनाया है लेकिन इसी झंडे का एक प्रत्याशी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। मांग की कि इस तरह अवैध रूप से झंडे का प्रयोग करने वाले एवं प्रत्याशी की छवि को खराब करने की साजिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन करने वालों में छात्रहित संघ मोर्चा के अध्यक्ष मिंटू खान, देवेंद्र यादव, कृष्ण प्रताप यादव गोलू, सुनीलदत्त पांडेय, गणेश यादव, चंदन यादव, नरेंद्र यादव आदि रहे।