फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 thousand rupees from college, loot of goods

कालेज से 51 हजार रुपये, सामानों की लूट

Fri, 19 Aug 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees from college, loot of goods
नरहीं। संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही से नकाबपोश बदमाशों ने 51 हजार रुपये के साथ कई सामान लूट लिए। विद्यालयों के प्रबंधक ने इस संबंध में नरही थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

सुरही स्थित संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अखिलेश कुमार राय ने नरहीं थाने में तहरीर में कहा कि 18 अगस्त की रात मैं सहयोगी भीम सिंह कुशवाहा के साथ महाविद्यालय के कमरे में सोया था। भीम सिंह कुशवाहा ने ढाई बजे रात को आकर बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बद पर आलमारी की चाबी ले ली। आलमारी में रखे 51500 रुपये, दो मोबाइल, इलेक्ट्रिक वुडकटर, ड्रिल कटर मशीन, मॉडम लेकर लूट लिए। बाहर पहले से दो नकाबपोश बदमाश बाइक लेकर खड़े थे। सामान लेकर फरार हो गए। इनके जाने के बाद डायल 112 पर सूचना दी। रात में ही पुलिस पहुंच गई थी। अखिलेश कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को थाने में तहरीर दे दी गई है। इस बाबत नवागत थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि अभी तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिल जाने के बाद के छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed