फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 kg cake cut on Mulayam's 82nd birthday

मुलायम के 82वें जन्मदिन पर काटा गया 51 किलो का केक

Sun, 22 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
51 kg cake cut on Mulayam's 82nd birthday
बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपाजनों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए 51 किलो का केक भी काटा। मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश की महान विभूति डॉ. लोहिया, आचार्य कृपलानी, विनोवा भावे तथा जयप्रकाश नारायण के बाद एक मात्र मुलायम सिंह यादव ही ऐसे नेता हैं जो समाजवादी विचारधारा का देश ही नहीं दुनिया में ध्वजवाहक हैं। मुलायम सिंह यादव अब भी गरीब, दलित, पिछड़े, शोषित और जन-जन के मसीहा हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल ने कहा कि देश व समाज का विकास समाजवादी विचारधारा से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कभी जातिवादी नहीं हो सकता और जातिवादी कभी समाजवादी नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के व्यतित्व व कृतित्व पर जितना भी प्रकाश डाला जाए कम है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा मुलायम सिंह का नाम भले ही मुलायम हो, परन्तु देश की रक्षा के प्रति उनकी कठोरता का प्रमाण तब देखने को मिला जब वे रक्षामंत्री थे। सीमा पर बमबारी के बीच लाख मना करने पर भी वे सैनिकों के बीच उत्साह वर्धन करने पहुंच गये थे ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंजू सिंह, सुभाष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विश्राम सिंह यादव, डॉ. राजेन्द्र राजभर, रामजी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन लक्षमण गुप्ता, संजय उपाध्याय, वंशीधर यादव, सूर्यभान सिंह, मृत्युंजय तिवारी, मतलूब अख्तर, हीरालाल वर्मा, रविन्द्र नाथ यादव, शैलेश सिंह, जमाल आलम, कुबेर नाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, बिरेन्द्र पासवान, बीरलाल यादव, दीपक सोनी, पुनिता सोनी, सुशीला राजभर आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन राजन कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed