फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 infected and found, figure reached 1177

51 संक्रमित और मिले, 1177 के पास पहुंचा आंकड़ा

Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
51 infected and found, figure reached 1177
बलिया। जिले में कोरोना का संक्रमण का तेजी से फैलना जारी है। सोमवार को 24 घंटे के भीतर कुल 51 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन तो जारी की जा रही है, लेकिन सभी कागजी साबित हो रही है। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन जारी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 51 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1177 हो चुकी है। 78 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 931 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 236 है। सोमवार को 1094 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में टीमें प्रतिदिन सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील की।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन : गति बढ़ाने के लिए कर रहे फोन
बैरिया। कोरोना टीकाकरण के लिए बैरिया ब्लॉक के सभी कर्मचारी काल सेंटर की तरह कार्य कर रहे हैं। जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरे डोज समयावधि बीत जाने के बाद भी नहीं लगी है, ऐसे लोगों की सूची मोबाइल नंबर के साथ ब्लाक के सचिवों, सफाईकर्मियों व रोजगार सेवकों के साथ ही अन्य कर्मचारियों को थमाई गई है। सूची में उपलब्ध नंबरों पर कर्मचारी फोन करके पूछ रहे है कि आपने अभी दूसरी डोज लगी की नहीं। टीका न लेने वालों को सेंटर तक पहुंचाकर टीका लगवाने का कार्य भी ब्लाक कर्मचारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों ने टीके का दूसरा डोज नहीं लिया है उनके पास फोन करके दूसरे डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी भी डेढ़ प्रतिशत 18 वर्ष से 19 वर्ष के युवाओं ने पहला डोज नहीं लिया है। औसतन हर गांव में 35 से 40 युवा ऐसे हैं जिन्होंने पहली डोज नहीं ली है।

324 केंद्रों पर 14 हजार को लगा टीका
बलिया। जनपद में सोमवार को की शाम छह बजे तक 324 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 14000 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। केंद्र पर 18 प्लस और 45 प्लस के 478 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि 15 प्लस के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के 26 ग्रामों में 15 प्लस के 220 किशोरों को को-वैक्सीन की डोज दी गई। सीएचसी पर 180 लोगों को बूस्टर का तीसरा डोज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed