{"_id":"60f846ad8ebc3e79b01f002f","slug":"4700-women-will-check-the-purity-of-water-in-the-district-ballia-news-vns6016871153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पानी की शुद्धता जांचेंगी 4700 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पानी की शुद्धता जांचेंगी 4700 महिलाएं
विज्ञापन
बलिया। अब हर ग्राम पंचायतों में महिलाओं की पांच सदस्यीय कमेटी पेयजल के गुणवत्ता की जांच करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार जल निगम के जरिए गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगी।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिशासी निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हर ग्राम पंचायतों में पांच-पांच सक्रिय महिलाओं की पांच समिति बनाकर पूरी सूची तलब की है। यह समिति ग्राम पंचायतों में डब्ल्यूक्यूएमएस पोर्टल पर अपनी एफटीके और एचटूएस वॉयल की जांच रिपोर्ट फीड करेगी, जो केंद्र सरकार के पास जाएगा। जल निगम के सहायक अभियंता अभिषेक ने बताया कि जिले में कुल 940 ग्राम पंचायतें हैं, जिसके लिए कुल 4700 महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला पेयजल समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी की ओर से जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी जो पूरे अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे।
यह होगी पांच सदस्यीय समिति
इस समिति में ग्राम पंचायत में तैनात एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा, अध्यापिका, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य अथवा सक्रिय महिलाओं को शामिल किया जाएगा। वहीं, ब्लॉक स्तर से पूरी सूचना जनपद स्तर पर तैनात सहायक नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता लघु सिंचाई और प्रयोगशाला प्रभारी जलनिगम की तैनाती की जाएगी, जो जिला नोडल अधिकारी के रूप में तैनात जिला विकास अधिकारी को अपनी रिपोर्ट पोर्टल के लिए उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से महिलाओं की समिति बना कर पानी की गुणवत्ता की स्थानीय स्तर पर जांच कराई जाएगी और उसकी रिपोर्ट शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रेषित की जाएगी। उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को आसानी से शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके। इसके अलावा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का भी समिति समाधान करेगी।
- अभिषेक, सहायक अभियंता, जल निगम, बलिया।