फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   47 boxes of English liquor going to Bihar recovered

बिहार जा रही 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
47 boxes of English liquor going to Bihar recovered
सहतवार। थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह बांसडीह-रेवती मार्ग पर सुरहिया पुलिया के पास से बोलेरो पर लदी 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। उधर, सहतवार पुलिस ने बोलेरो को सीज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने बोलेरो चालक एवं अंग्रेजी शराब दुकान संचालक के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहतवार थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और उनकी टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांसडीह के तरफ से बोलेरो पर अंग्रेजी शराब बिहार जा रही है। पुलिस बांसडीह-रेवती मार्ग पर स्थित सुरहिया पुलिया के पास खड़ा होकर बोलेरो का इंतजार करने लगे। तभी बांसडीह की तरफ से एक बोलेरो आती दिखी। पुलिस को सामने खड़ा देख कर चालक बोलेरो को खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देखा कि बोलेरो के अंदर 47 पेटी अंग्रेजी शराब लदा हुआ है। पुलिस बोलेरो थाने पर लाई और सीज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। छानबीन में पता चला कि यह शराब लाइसेंसधारी निवेदिता सिंह बांसडीह की है। पुलिस ने चालक एवं दुकान संचालक के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि लाइसेंसी दुकान की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed