फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   परशुराम-लक्ष्मण संवाद की हुई भावपूर्ण मंचन

परशुराम-लक्ष्मण संवाद की हुई भावपूर्ण मंचन

Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
परशुराम-लक्ष्मण संवाद की हुई भावपूर्ण मंचन
गड़वार। कस्बा के ऐतिहासिक रामलीला के क्रम में शुक्रवार की रात परशुराम-लक्ष्मण व राम विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला के मुख्य अतिथि समाजसेवी अंजनी कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक पारसनाथ वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। राम बारात निकलते ही कस्बा के कई स्थानों पर बारातियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वयंवर में भाग लेने के लिए देश- देशांतर के राजा-महाराजाओं का जनकपुर में जमावड़ा हुआ। विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण भी पहुंचे। स्वयंवर हाल में शिवजी का विशाल धनुष रखा गया था। कुछ समय के पश्चात राजा जनक स्वयंवर हाल पहुंच घोषणा की, कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा,उसी के गले में सीता वरमाला डालेंगी। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम आसन से उठे और पलक झपकते ही शिव धनुष को तोड़ डाला। धनुष टूटते ही जनकपुर में खुशी की लहर दौड़ गयी। मांगलिकगीतों के बीच सीता ने राम के गले में वरमाला डाल दी, उसी समय फरसा लहराते हुए अचानक परशुराम स्वयंवर हाल पहुंचे। उन्होंने कड़क आवाज में शिव धनुष तोड़ने वाले के बारे में पूछा। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम के बीच जमकर संवाद होता है। अंतत: परशुराम ने राम की स्तुति करने के बाद तपस्या करने को प्रस्थान कर दिए। रामलीला के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह कल्लू, राकेश सिंह, राधामोहन गुप्ता, अमरेश सिंह, राकेश मौर्य, जुलूम सिंह आदि रहे। संचालन मोहन सिंह व पूर्व प्रधान विवेक शंकर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed