फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चुनाव के समय ही याद आती है राम मंदिर का मुद्दा : रामगोविंद

चुनाव के समय ही याद आती है राम मंदिर का मुद्दा : रामगोविंद

Sat, 20 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के समय ही याद आती है राम मंदिर का मुद्दा : रामगोविंद
बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनाव के कुछ माह पहले ही उनको राम मंदिर की याद क्यों आती है। उन्होंने शुक्रवार की रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को एक बार फिर राम मंदिर की याद आ गई है। संघ व भाजपा समर्थक संत भी मंदिर को लेकर फिर से माहौल गरमाने लगे हैं। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव के ऐन वक्त ही इनको राम मंदिर की क्यों याद आ रही है। पिछले दो वर्ष यह खामोश क्यों रहे। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं व आस्था के प्रतीक हैं। भगवान राम स्वयं भाजपा को बर्बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मसले पर पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है । किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है । कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है, डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता कराह रही है। इसके कारण जनता में भाजपा की लोकप्रियता बहुत तेजी के साथ खत्म हो रही है। इसी को लेकर आम लोगों का ध्यान देश के बुनियादी समस्याओं से हटाने के लिए एक बार फिर भाजपा व उसके सहयोगी संगठन राम मंदिर का मसला गरमा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed