फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीसरे दिन भी जारी रहा नपा कर्मचारियों की हड़ताल

तीसरे दिन भी जारी रहा नपा कर्मचारियों की हड़ताल

Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जारी रहा नपा कर्मचारियों की हड़ताल
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन गुुरुवार को अनवरत जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने हुंकार भरी कि सभासद विकाश पांडेय उर्फ लाला के खिलाफ सिर्फ एफआईआर दर्ज करने से काम नहीं चलेगा, जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती। तब तक हम लोगों की हड़ताल जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो अब हम सड़क पर उतरने के लिए भी बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका परिषद में प्रदर्शन में बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नपा कर्मचारी कर अमीन भारत भूषण मिश्र ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों की उपेक्षा हमेशा होती चली आई है। हर बार हम कर्मचारियों के साथ इस तरह से बदतमीजी की जाती है, उसके बाद समझौता कर लिया जाता है। शायद इसी समझौते की देन है कि हम कर्मचारियों के साथ जब न तब कोई भी आकर दुर्व्यवहार करके चले जा रहे हैं। लेकिन अब हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं। क्योंकि इस बार चुप बैठ गए तो ऐसी घटना दोबारा हो सकती है। ऐसे में जब तक सभासद विकाश पांडेय उर्फ लाला की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मनोज कुमार, अशोक सिंह, प्रमोद चौरसिया, अनिल सिंह, लक्ष्मी पांडेय, हरिनारायण पांडेय, नारायण प्रसाद, भृगुनाथ यादव, ओमप्रकाश, सुलेमन अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed