फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ददरी मेले के चला-चली की बेला मेलार्थियों का उमड़ा हुजूम

ददरी मेले के चला-चली की बेला मेलार्थियों का उमड़ा हुजूम

Fri, 24 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ददरी मेले के चला-चली की बेला मेलार्थियों का उमड़ा हुजूम
बलिया। ददरी मेला के मीना बाजार में गुरुवार को मेलार्थियों की जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने जमकर खरीदारी की। मेले के अंतिम दिनों में उमड़ रही भीड़ से दूकानदार काफी खुश दिखे। जहां महिलाओं ने किचेन के सामानों की खरीदारी की। वहीं युवाओं ने मेले में लगे चर्खी-झूले का जमकर लुत्फ उठाया। दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के अंतिम दिनों मेलार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने जहां किचेन और क्राकरी के सामानों की खरीदारी की। वहीं युवाओं ने झूले, चर्खी, सर्कस आदि का लुत्फ उठाया। मेले के अंतिम दिन की पूर्व संध्या पर उमड़ रही मेलार्थियों की भीड़ को देख मेला में आई दूकानों पर खरीदारी पूरे दिन जारी रहा। मेले में आए दूकानदार इस बात को लेकर काफी खुश दिखे कि उनके दूकानों पर अब भीड़ उमड़ रही है। मेले में आर्टीफिशियल फूलों की दूकान लेकर आए अशोक कुमार, नदीम का कहना है कि अब एक दिन की मेला है। इसमें जितनी बिक्री हो रही है। हम लोगों के हक में ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed