फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   निकाय चुनाव लेकर बढ़ी सरगर्मी, तैयारियां तेज

निकाय चुनाव लेकर बढ़ी सरगर्मी, तैयारियां तेज

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव लेकर बढ़ी सरगर्मी, तैयारियां तेज
बलिया। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन वार्डों के परिसीमन जारी होने को लेकर अधिकारी चुनाव से संबंधित कार्यों में जुट गए हैं। इसी के तहत ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों के फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी हो गया है। जिसमें 48 हजार से अधिक मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो नगरपालिका और आठ नगर पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि एक नगर पंचायत बैरिया में पहली बार चुनाव होंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो वार्डोँ के परिसीमन के लिए रैपिड सर्वे का काम पूरा होने के बाद शासन की ओर से आरक्षण का निर्धारण भी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन परिसीमन व आरक्षण का काम पूरा होने से यह साफ है कि अधिसूचना जारी की जा सकती है। इसे देखते हुए सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा चुनाव कर्मियों की ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की फीडिंग का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका और नगर पंचयतों में 2016 में बनी मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बी राम की मानें तो वर्ष 2012 के सापेक्ष वर्ष 2017 में कुल 48 हजार 783 मतदाता कम हो गए हैं। हालांकि बैरिया नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हो रहा है और यहां कुल 21 हजार 272 मतदाता हैं। इसमें रसड़ा नगरपालिका में 30339 के स्थान पर 25683 और बलिया नगरपालिका में एक लाख 13 हजार 459 के स्थान पर 89991 मतदाता ही रह गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव में 603, बेल्थरारोड में 4495, सहतवार में 2265, रेवती में 2819, मनियर में 2140, बांसडीह में 4887, सिकंदरपुर में 3480 मतदाता कम हुए हैं। सूत्रों की मानें तो सूची में मनमाने तरीके नामों को काटने का खेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। बीएलओ की ओर से सत्यापन के आधार पर ही मतदाता सूची तैयार की गई है।

बी राम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

अब 23 को होगा अंतिम प्रकाशन
बलिया। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सर्विस मतदाताओं से सम्बन्धित अन्तिम भाग की निर्वाचक नामावलियों का डी-नोवी पुनरीक्षण जो 18 अक्टूबर को होना था उसका अन्तिम प्रकाशन अब 23 अक्टूबर को होगा। बताया कि समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्रकाशन कराये जाने के पश्चात सर्विस मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में सम्बन्धित तहसील पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed