फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   साक्षरता के 1651 संविदा कर्मियों को तोहफा, बढ़ा कार्यकाल

साक्षरता के 1651 संविदा कर्मियों को तोहफा, बढ़ा कार्यकाल

Sun, 15 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
साक्षरता के 1651 संविदा कर्मियों को तोहफा, बढ़ा कार्यकाल
बलिया। जनपद में संचालित साक्षर भारत योजना का संचालन अब एक फिर तीन के लिए किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके संचालन की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही 1651 साक्षरता कर्मियों का कार्यकाल भी तीन महीने के लिए बढ़ गया। पूर्व में इस योजना का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो गया था। इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्रालय सकूल शिक्षा और साक्षरता मिशन की प्रमुख सचिव रीना राय ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में साक्षरता को गति देने के लिए वर्ष 2010 में साक्षर भारत योजना का संचालन शुरु किया गया। इसके तहत संविदा के आधार पर तीन जिला समन्वयक, 44 ब्लाक समन्वयक व 1666 प्रेरकों की तैनाती की गई। हालांकि वर्तमान में जिला समन्वयक के एक, ब्लाक समन्वयक के तीन व प्रेरकों के 58 पद खाली हैं। समय पर योजना के संचालन के लिए भारत सरकार की ओर से समयवृद्धि की गई और इसके आधार पर ही संविदाकर्मियों की भी अवधि बढ़ती गई। अंतिम बार सरकार ने पांच अप्रैल 2017 को 30 सितंबर 2017 तक की समयवृद्धि दी। लेकिन28 सितंबर को साक्षरता व वैकल्पिक शिक्षा के निदेशक अवध नरेश शर्मा ने पत्र जारी कर सभी जिला लोक समिति के सचिव को अवगत कराया कि केंद्र सरकार की ओर से समय वृद्धि नहीं दी गई है। इसके चलते 30 सितंबर के बाद किसी संविदाकर्मी के संविदा का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। यह भी निर्देश दिया था कि 30 सितंबर के बाद इस योजना के तहत किसी भी मद में कोई व्यय नहीं किया जाएगा। इसको लेकर विभाग के सामने ऊहापोह की स्थिति हो गई थी।
विज्ञापन


साक्षर भारत अभियान के संचालन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से तीन महीने के लिए समय वृद्धि दी गई है। हालांकि अभी विभागीय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार राय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed