{"_id":"61d599e41b0910288d30c490","slug":"40-percent-shopkeepers-did-not-install-cctv-cameras-ballia-news-vns6318190162","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी दुकानदारों ने नहीं लगाया सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी दुकानदारों ने नहीं लगाया सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में आए दिन हो रही चोरी, लूट, छिनैती, हत्या आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर, तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायत में स्थित बड़े व छोटे दुकानदारों के साथ बैठक कर पुलिस महकमे ने दुकान व प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का बार-बार अनुरोध किया। पुलिस के अनुरोध पर करीब 60 फीसदी दुकानदारों ने अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया है। लेकिन अब भी 40 फीसदी दुकानदारों ने अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया है।
बता दें कि नगर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने नगर के विशुनीपुर चौराहे पर छह तथा यूको बैंक चौराहे पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर स्थित पुलिस पिकेट के पास छह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जबकि नगर के अत्यंत व्यस्ततम इलाका शहीद चौक पार्क के उत्तर दिशा में दो सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। लेकिन इसमें से अधिकांश कैमरे जमीन या आसमान की ओर निगहबानी कर रहे है। इनकी मॉनिटरिंग ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से होती है। लेकिन ये वर्तमान में खराब पड़े हुए हैं। उधर, गड़वार तिराहे पर चार तथा टीडी कॉलेज चौराहे पर चार कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन वर्तमान में दोनों स्थान पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। उधर, भरौली गोलंबर स्थित पुलिस पिकेट पर दो तथा बैरिया थाने के चांदपुर दियर चौकी पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। ताकि सीमा के रास्ते होने वाली तस्करी तथा अपराधियों की निगहबानी की जा सके। यह कैमरे भी सही दिशा में नहीं लगाए गए हैं। आलम यह है कि कोई कैमरा आसमान की ओर देख रहा है तो कोई कैमरा जमीन की ओर देख रहा है। जबकि पुलिस के कहने पर नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के करीब 60 फीसदी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा तो लगा लिया है, लेकिन अब भी करीब 40 फीसदी दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरा लगाना मुनासिब नहीं समझा है। जबकि ठंड व कोहरे का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। इसमें चोरी, लूट, छिनैती, हत्या आदि की घटनाएं बढ़ जाती है। बावजूद दुकानदार सीसीटीवी लगाना उचित नहीं समझ रहे है। इसके प्रति पुलिस महकमा व दुकानदार तब जागता है, जब नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है। इस बाबत एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि जो भी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए है उसे दुरुस्त करवाया जाएगा और दुकानदारों को भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।