{"_id":"62a0eaab4543c7576704d8e0","slug":"40-lakhs-received-for-individual-marriage-grant-scheme-ballia-news-vns657912277","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को मिले 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को मिले 40 लाख
विज्ञापन
बलिया। गरीब बेटियों की शादी के लिए संचालित व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के तहत जिले की 300 बेटियों की शादी के लिए शासन ने 40 लाख रुपये शासन आवंटित किया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 20 हजार रुपये भेजा जाता है। इसमें 100 सामान्य व 200 अनुसूचित वर्ग के बेटियों की शादी होनी है।
प्रदेश सरकार की ओर से गरीब बेटियों की शादी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के साथ ही व्यक्तिगत शादी अनुदान का भी संचालन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग सामूहिक विवाह में शामिल होने से बचते हैं। ऐसे लोग व्यक्तिगत शादी अनुदान के लिए आवेदन करते हैं।
उधर, वर्ष2022-23 में सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 150 बेटियों की शादी के लिए शासन ने धनराशि उपलब्ध कराई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि नगरा, सीयर और मनियर ब्लॉक में आयोजन की तैयारी की जा रही है। ब्लॉकों में पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही तिथि का निर्धारण भी कर लिया जाएगा।