फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 feet ka hoga dushanan

50 फीट का होगा दशानन

Fri, 07 Oct 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 07 Oct 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
40 feet ka hoga dushanan
रामलीला में रावण्‍ा
दशहरा पर रावण के पुतले बनाने  की तैयारी शुरू हो गई है। श्री शुभनगर रामलीला कमेटी बलिया के कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप केशरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लंकाधिपति रावण का 10 मुख वाला पुतला बनवाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 40 फीट होगी।
विज्ञापन


इस वर्ष आतंकियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान का सहयोग कर रहे चीन द्वारा निर्मित चाईनीज पटाखा एवं विद्युत लाईट को दूर रख उड़ी के शहीदों के प्रति श्रद्धंाजलि अर्पित करने का प्रयास किया गया है। इसमें बिहार के डुमरांव में निर्मित पटाखा लगाया जाएगा। रावण बनाने की कीमत लगभग 38 से 40 हजार रुपये पड़ रही है।
विज्ञापन


उधर, श्रीरामलीला कमेटी रसड़ा के अध्यक्ष प्रकाश नारायण जायसवाल ने बताया रावण का पुतला कस्बा निवासी दामोदार द्वारा 50 वर्षो से बनाया जाता था। उनकी मौत के बाद उनके शिष्य मेरू राय के पुरा (तिलही) निवासी शहाबुद्दीन द्वारा रावण और कुम्भकर्ण का पुतला बनाया जाता है। जिसकी वर्तमान में कीमत लगभग एक लाख रुपये पड़ रहा है। बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला 50 फीट ऊंचा तथा कुम्भकर्ण का पुतला लगभग 30 फुट का होगा। इस बार इसमें चाइनीज पटाखों को नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed