फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   37th in the state in district poverty

जिला गरीबी में प्रदेश में 37वें नंबर पर

Mon, 29 Nov 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
37th in the state in district poverty
बलिया। लगभग 36 लाख की आबादी वाले जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 37.73 फीसदी लोग गरीबी में जीवन जी रहे हैं। यहां नहीं शहरी क्षेत्र में भी 31.60 फीसद लोग गरीब हैं। देश के पहले बहुआयामी गरीबी सूचकांक में ये रिपोर्ट जारी की गई है।
विज्ञापन

जनपदवार जनसंख्या के मुकाबले बात करें तो जिला प्रदेश में गरीबी के मामले में 37वें आजमगढ़ 50वें और मऊ 51वें नंबर हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो आजमगढ़ और मऊ की अपेक्षा बलिया के लोग ज्यादा गरीब हैं। शहरी क्षेत्र में मंडल के तीनों जिलों में मऊ में ज्यादा गरीब हैं। नीति आयोग ने गत शुक्रवार को देशभर के राज्यों और जिलों में वर्ष 2015-16 के बेसलाइन सर्वे पर बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) जारी किया। यह सूचकांक लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के आधार पर जारी किया गया। इसमें पोषण, बाल किशोर मृत्यु दर, प्रसव पूर्व देखभाल, स्कूली शिक्षा, उपस्थिति, खाना पकाने के ईंधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, आवास, संपत्ति और बैंक खाते की संख्या को शामिल किया गया। सूचकांक के अनुसार जनपद आंकड़ों में जनसंख्या के आधार पर बलिया में 37.11, आजमगढ़ में 32.77, मऊ में 32.70 फीसदी लोग गरीब हैं।
विज्ञापन

बलिया में ग्रामीण तो मऊ में शहरी आबादी ज्यादा गरीब
मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में बलिया में 37.73 फीसदी, आजमगढ़ में 36.21 फीसदी और मऊ में 32.55 फीसदी जनता गरीब है। शहरी आबादी की बात करें तो बलिया में कुल जनसंख्या की 31.60 फीसदी, आजमगढ़ में मात्र 5.94 फीसदी और मऊ में 33.14 फीसदी जनता गरीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में तीन जनपदों के सूचकांक
सूचकांक में बलिया में पोषण का प्रतिशत 40.90 बताया गया है। आजमगढ़ में 45.42 और मऊ में 48.29 फीसद है। बाल और किशोर मृत्यु दर बलिया में 5.92, आजमगढ़ 3.78 और मऊ 4.72 फीसद है। प्रसवपूर्व देखभाल में बलिया 41, आजमगढ़ 40.39 और मऊ में 36.82 फीसद है। स्कूली शिक्षा बलिया में 11.86, आजमगढ़ में 10.30 और 9.07 फीसद है। स्कूल में उपस्थिति बलिया में 8.47, आजमगढ़ में 5.40, मऊ में 7.87 फीसद दिखाई गई है। खाना पकाने के ईंधन में बलिया 81.61, आजमगढ़ 87.08, मऊ 81.16 फीसद है। स्वच्छता में बलिया 76.73, आजमगढ़ 80.87 और मऊ 75.04 फीसद है। संपत्ति बलिया में 11.67, आजमगढ़ में 9.16, मऊ में 8.98 के पास नहीं है। बैंक खाते बलिया में 3.60, आजमगढ़ में 4.18 और मऊ 1.60 के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed