फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3500 to 4000 rupees log land will be available in Meena Bazar

मीना बाजार में मिलेगा 3500 से 4000 रुपए लट्ठा जमीन

Mon, 15 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
3500 to 4000 rupees log land will be available in Meena Bazar
बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के मीना बाजार के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए सोमवार को नंदीग्राम मेला में स्थापित नपा कार्यालय पर आवेदन लिए गए। इसके बाद शाम को कुछ दुकानदारों को जमीन आवंटित किए गए। जबकि अन्य दुकानदारों को आज जमीन आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ददरी मेला के मीना बाजार में दुकान लगाने के लिए जनपद व गैर जनपद से पधारें दुकानदारों ने आवेदन किया। इस दौरान करीब तीन हजार आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इस वर्ष महंगाई को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मीना बाजार के दक्षिण दिशा में चार हजार रुपए लट्ठा, उत्तर दिशा में 3800 रुपया लट्ठा तथा बीच में 3500 रुपया लट्ठा मूल्य निर्धारित किया गया है। जबकि पूर्व में दो हजार से 2500 रुपए तक निर्धारित था। नगर पालिका द्वारा मूल्य बढ़ाए जाने पर कोई दुकानदार खुश दिखा तो कोई नाराज। दुकानदारों ने कहा कि कोरोना काल से सभी लोगों का धंधा मंदा चल रहा है। इसमें नगर पालिका प्रशासन को रियायत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed