फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   33,770 voters will exercise their franchise at 54 polling stations.

Ballia News: 54 केंद्रों पर 33,770 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Fri, 23 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
33,770 voters will exercise their franchise at 54 polling stations.
बलिया। स्नातक निर्वाचक नामावली में जिले के 33,770 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 23,798 पुरुष और 9,972 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 34 स्नातक और 20 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इस चुनाव में स्नातक निर्वाचन के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचक नामावली के अनुसार जिले में कुल 33,770 मतदाताओं में 23,798 पुरुष और 9,972 महिलाएं हैं। इस तरह पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 13,826 ज्यादा है। मतदाताओं में पुरुषों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत है। नामावली में दर्ज आंकड़ों को दो तालिकाओं में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली तालिका में 4,911 मतदाता हैं। इनमें 3,600 पुरुष और 1,311 महिलाएं शामिल हैं। दूसरी तालिका में 28,859 मतदाताओं का विवरण दर्ज है, जिसमें 20,198 पुरुष और 8,661 महिला मतदाता हैं। दोनों तालिकाओं को मिलाने पर कुल संख्या 33,770 होती है।
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर: बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद रंग का, जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र निर्धारित है। प्रत्येक मतदाता के पहचान पत्र की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित निर्धारित पहचान संबंधी दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed