{"_id":"5a32b4d44f1c1bbd208b69fc","slug":"33-5000-jaam-se-logon-ko-nahin-mil-rahee-raahat-people-are-not-getting-relief-from-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से लोगों को नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से लोगों को नहीं मिल रही राहत
ballia
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन के आदेश की धज्जिया उड़ाता ई रिक्शा चालक।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जाम की समस्या एक लाइलाज बीमारी बन गई है। आलम यह है कि हर एक घंटे में जाम लग जा रही है। जिसे हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोगों ने कई बार योजना बनाई, लेकिन योजना मूर्त रुप नहीं ले सकी है। जहां एक ओर अतिक्रमण के चलते जाम लग रहा है। वहीं दूसरी ओर जाम से राहत दिलाने के लिए विगत दिनों पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों पर अंकुश लगाने के लिए सिर्फ चार सवारी बैठाने का निर्देश जारी किया था, लेकिन इसका खुला उल्लंघ्ान किया जा रहा।
नगर क्षेत्र में सुबह के समय लोगों को जाम से घंटों जूझना पड़ रहा है। यातायात पुलिस के द्वारा कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किए गए। लेकिन इससे मुक्ति नहीं मिल रही है। एक तरफ बड़े वाहनों को नो इंट्री के समय छोड़ दिए जाने से िस्थ्ाति आैर खराब हो रही। जाम छुड़ाने के कुछ देर बाद फिर लग जा रहा। इसको लेकर यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों के परिचालन के लिए गाइड लाइन जारी किए। ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिया गया था कि चालक के अलावा कोई यात्री नहीं बैठाए। लेकिन चालक पीछे छह और अपने सीट पर भी एक सवारी लाद ले रहे हंै।