{"_id":"5cd9a0f6bdec2207664955d9","slug":"31557766390-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा निवासी रंभा देवी (50) अपने मायके नगरा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव से बाइक से अपने पुत्र के साथ गांव आ रही थी। जैसे ही वह महरो गांव के सामने पहुंची की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी घटना नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर संदवापुर गांव के सामने जीप व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें इब्राहिमपट्टी निवासी श्रीभगवान (30), विमल देवी (35), पंकज (4) व राजहंस (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से गंभीर अवस्था में श्रीभगवान, विमला व राजहंस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।