फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बैठक कर संगठन का किया विस्तार

बैठक कर संगठन का किया विस्तार

Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बैठक कर संगठन का किया विस्तार
बांसडीह। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) इकाई की बैठक मिश्रवलिया गांव में जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इस मौके पर संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रदेश सचिव मंटू मिश्रा और जिलाध्यक्ष बद्री नाथ पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन किया किया। प्रदेश सचिव मंटू मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों प्रतापगढ़ में अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सरकार में ब्राह्मण हत्या अधिक हो रही है और ब्राह्मण समाज को इस सरकार में सताने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ इतने तुच्छ राजनीति करने पर आ गये हैं कि उन्होंने भगवान हनुमान को भी नहीं छोड़ा और उन्हें दलित कह दिया। भगवान हनुमान ने भाजपा को प्रसाद के रुप में मंगलवार के दिन विधानसभा चुनाव में करारी हार दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें अमित पांडेय को जिला संयोजक, आशीष पांडेय को जिला महामंत्री, शशिकांत पांडेय जिला प्रवक्ता, अनुग्रह पांडेय जिला महासचिव, विद्याशरण चौबे जिला संगठन मंत्री, आशीष मिश्रा जिला मिडिया प्रभारी, अनुज मिश्रा बांसडीह विस क्षेत्र अध्यक्ष, अभिषेक मिश्रा बांसडीह विस उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संचालन जिला उपाध्यक्ष नितेश मिश्रा ने किया। रिपु उपाध्याय, शैलेश पांडेय, देवेश तिवारी, विवेक पांडेय, निकू पांडेय, अजय भारद्वाज, अजीत ओझा, उमेश मिश्रा, अविनाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed