फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एफडीआई लागू कर रेलवे को परावलंबी बनाना चाहती है सरकार

एफडीआई लागू कर रेलवे को परावलंबी बनाना चाहती है सरकार

Mon, 05 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एफडीआई लागू कर रेलवे को परावलंबी बनाना चाहती है सरकार
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के जिला इकाई का वार्षिक सम्मेलन रविवार को रेलवे परिसर में आयोजित की गई। आम सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री विशेश्वर राय ने कहा कि श्रमिक विरोधी भारत सरकार पूंजीपतियों के दबाव में भारतीय रेलवे में ठेकेदारी प्रथा व एफडीआई लागू कर रेलवे को परावलंबी बनाना चाहती है। इस बजट में सरकारी उद्योगों के विकास आदि के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कहा कि वेतनभोगी व मध्यम वर्ग को कमजोर कर भारतीय रेलवे एवं उद्योगों को कमजोर करने का विरोध किया जाएगा। अरविंद कुमार ने कहा कि संरक्षा से जुड़े पदों ट्रैक मैन, गेट मैन, स्टेशन मास्टर, सिग्नल कर्मचारियों, कांटा वालों को दो-दो महीने तक विश्राम न मिलना, ग्रिवासों का समय से निदान न होना और उनके उत्पीड़न पर प्रशासन की चुप्पी का विरोध किया जाएगा। कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में 16 फरवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों के कार्यस्थलों पर सुविधाओं का अभाव है और रेलवे स्टेशनों व समपारों पर भी पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं नहीं हैं। गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई लेकिन कर्मचारियों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है जिसका प्रभाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ ही संरक्षा पर भी पड़ रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर से कर्मचारियों के लिए चार्टर तो जारी किया गया लेकिन उसका अनुपालन मंडल प्रशासन की ओर से नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर जेएन पाठक, अनिल तिवारी, मुरलीधर चौरसिया, राकेश कुमार गिरि, पीके सिंह, मिश्री लाल, परमानंद गिरि, हमीदुल्ला, आरके पांडेय, विद्यासागर, विमला ठाकुर, प्रेमा यादव, सुशील त्रिपाठी, रंजन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed