{"_id":"59b817a54f1c1bf47f8b65ec","slug":"31505236901-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा चकरोड से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा चकरोड से अतिक्रमण
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत रत्तोपुर गांव में चकरोड से अतिक्रमण हटाने के मामले में मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है लेकिन निर्देश के सप्ताह भर बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके चलते अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद है। वहीं पीड़ित दर-दर की ठोकर खाने को विवश है।
समाजसेवी अनूप सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस से लगायत एसडीएम रसड़ा, अपर जिलाधिकारी व जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर रत्तोपुर गांव के चकरोड से अतिक्रमण को खाली कराने की गुहार लगाई, लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा हाथ लगी। आखिर में उसने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। श्रीकांत शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौका मुआयना करने के उपरांत अतिक्रमण को यथाशीघ्र खाली कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी अर्थात एसडीएम को दिए। लेकिन एसडीएम ने मामले में रूचि नहीं दिखाई। अंतत: पीड़ित अनूप ने मुख्यमंत्री योगी के दरबार पहुंचे, जहां से दिनांत छह सितंबर को जिलाधिकारी को आदेश हुआ कि उक्त मामले में जल्द से जल्द चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कर शासन को अवगत कराए। लेकिन सात दिन बीत भी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में पीड़ित अनूप हताश और निराश है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि चकबंदी से अतिक्रमण हटवाने के मामले में उपजिलाधिकारी रसड़ा को निर्देशित कर दिया गया है।